ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण

बलरामपुर :  कलेक्टर विजय दयाराम के. व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेना जमील ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम भनौरा, दहेजवार, जाबर, पचावल एवं महाराजगंज पहुंचकर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्यों का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर दयाराम ने ग्रामवासियों को सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलरामपुर भरत कौशिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर के.के. जायसवाल सहित अन्य अधिकारी,  सुपरवाइजर, प्रगणक दल के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button