ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

दोस्तों को मैसेज लिखकर फांसी के फंदे पर लटका पीएचडी स्कॉलर

चेन्नई। आईआईटी मद्रास से पीएचडी कर रहे एक छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि छात्र ने वॉट्सएप स्टेट्स पर एक मैसेज लिखा था, जिसे देख उसके दोस्त घबरा गए. जब तक दोस्त उसके पास पहुंचे, तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस छात्र द्वारा लिखे गए मैसेज की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय सचिन कुमार जैन आईआईटी मद्रास में पीएचडी कर रहा था। सचिन पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। सचिन शुक्रवार को आईआईटी कैंपस से लौटा था। बताया जा रहा है कि सचिन ने वॉट्सएप पर स्टेट्स के रूप में आई एम सॉरी, नॉट गुड एनफ मैसेज लिखा। जब यह मैसेज सचिन के दोस्तों ने देखा तो वे घबरा गए। उसके दोस्त तुरंत सचिन के पास जाने के लिए निकल पड़े। जब वे सचिन के आवास पर पहुंचे तो देखा कि डाइनिंग हॉल में सचिन फंदे पर लटका था। दोस्तों ने तुरंत सचिन को फंदे से उतारा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इमरजेंसी टीम ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना वेलाचेरी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Related Articles

Back to top button