ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शाह के बिहार दौरे से पहले नीतिश और तेजस्वी के जुबानी कटाक्ष 

पटना । बिहार में 2024 चुनाव को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जब से बिहार में भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, इसके बाद से पार्टी उत्साह के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में खबर यह है कि कुछ दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर जाएंगे। जानकारी के मुताबिक शाह 2 अप्रैल को बिहार दौरे पर आएंगे। लेकिन शाह के इस दौरे से पहले राजनीतिक बवाल मच गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री शाह के इस दौरे को लेकर कटाक्ष किया। हालांकि, नीतीश कुमार ने अपने कटाक्ष के दौरान किसी का नाम नहीं लिया।
नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ दिनों में ही दिल्ली से कोई आएगा और आपको सम्राट अशोक के नाम पर गुमराह करने की कोशिश करेगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने स्वतंत्रता के संघर्ष में कोई भूमिका नहीं निभाई। अशोक के नाम का आह्वान करते हुए कुछ जातियों को दूर करने की कोशिश करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी लोगों को जाति के नाम पर बांटने की कोशिश नहीं की। खबर यह है कि शाह पटना में सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष में बीजेपी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
वहीं, इस लेकर तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है। अपने बयान में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता यह सच है या नहीं लेकिन उन्होंने(शाह) कहा है कि उनपर सीबीआई ने दबाव बनाया। मतलब वे मानते हैं कि इस समय वे भी एजेंसियों पर दबाव डाल रहे हैं। बता दें कि नीतीश ने जब से एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है तब से वह भाजपा पर लगातार हमला कर रहे हैं। महागठबंधन में भी उनकी नाराजगी की खबरें आती रहती हैं। हालांकि भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश को जबरदस्त तेवर दिखा रहे थे लेकिन अब उनकी बातों में नरमी देखी जाती है।

Related Articles

Back to top button