ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

भाजपा नेता के घर में घुसकर की हत्या

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता के भाटापारा स्थित घर में घुसकर 20-30 लोगों ने उन पर और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान नेता की मौत हो गई और उनके बेटे का इलाज चल रहा है। यह घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरू के कल्याणी नगर की है।

जानकारी के अनुसार कुछ बदमाश भाजपा नेता जितेंद्र पाल के घर में घुस आए और उन पर व उनके बेटे आयुष(16) पर पत्थर, लाठी-डंडों और चाकू से कई वार किए। प्राणघातक हमले में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद दोनों को लहूलुहान हालत में खुसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां इलाज के दौरान 46 वर्षीय जीतेंद्र पाल ने दम तोड़ दिया जबकि पुत्र आयुष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302, 307, 458, 147, 148, 149, 294, 506(b) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।

परिजनों का यह भी आरोप:

भाजपा नेता के परिजनों का कहना है कि आरोपियों द्वारा जितेंद्र पाल से 6 माह पहले 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। वारदात को अंजाम देने 20-30 को पहुंचे थे।

 

Related Articles

Back to top button