ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

सोना-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट

गोल्ड खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट हावी है. हाल ही में बाजार में गोल्ड ने नया रिकॉर्ड लेवल बनाया है और सोने का भाव 60,000 के लेवल को पार कर गया. इसी तरह चांदी की कीमतें भी 71,000 के लेवल को पार करके एक बार फिर नीचे आ गई हैं. आइए चेक करें आज 10 ग्राम गोल्ड की कीमतों में कितनी गिरावट देखने को मिल रही है.

कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.12 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 59,826 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया है. इसके अलावा चांदी का भाव भी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 71,618 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

ग्लोबल मार्केट में क्या है हाल?

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का रेट 2000 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. इसके साथ ही ग्लोबल मार्केट में चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. चांदी भी हल्की मजबूती के साथ 24 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई है. एक्सपर्ट के मुताबिक सोने और चांदी में आगे तेजी ही देखने को मिलने वाली है.

65,000 के लेवल तक जा सकता है सोना

एक्सपर्ट की बात करें तो सोने के दाम 65,000 रुपये और चांदी के 80,000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंचने की उम्‍मीद है. फ‍िलहाल चांदी और सोने दोनों की ही कीमत रिकॉर्ड लेवल पर चल रही हैं. दुन‍ियाभर के बाजार में मंदी के बीच सोने और चांदी दोनों में ही उठा-पटक का दौर बना हुआ है.

खरीदारी से पहले चेक करें ये बात

अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें. सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

चेक करें रेट्स

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

 

Related Articles

Back to top button