ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

नार्थ कोरिया ने 2 छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया 

सियोल। नार्थ कोरिया ने आज (सोमवार) को अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र में 2 छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। नार्थ कोरिया ने यह मिसाइल प्रक्षेपण ऐसे समय में किया जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए यूएसएस निमित्ज और उसके लड़ाकू समूह को पड़ोसी जलक्षेत्र ले जा रहे हैं।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि दोनों मिसाइलों को  नार्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के दक्षिण में एक पश्चिमी अंतर्देशीय क्षेत्र से सुबह करीब 7.47 मिनट से सुबह 8 बजे के बीच दागा गया। समुद्र में गिरने से पहले उसने करीब 370 किलोमीटर की दूरी तय की। नार्थ कोरिया के पास समान विशेषताओं वाली एक अन्य लघु-श्रेणी प्रणाली भी है जो यूएस एमजीएम 140 आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम जैसी है।
प्रक्षेपण यूएसएस निमित्ज और उसके लड़ाकू समूह के बुसान के दक्षिण कोरियाई बंदरगाह पर पहुंचने से पहले हुआ है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि निमित्ज स्ट्राइक ग्रुप सोमवार को बुसान जाने से पहले दक्षिण कोरियाई रिसॉर्ट द्वीप जेजू के निकट अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में दक्षिण कोरियाई युद्धपोतों के साथ अभ्यास में हिस्सा लेगा। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास को उत्तर कोरिया युद्ध के लिए पूर्वाभ्यास करार देता है, जबकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया इन सैन्य अभ्यासों को रक्षात्मक उपायों को बढ़ाने की कवायद कहते हैं।

Related Articles

Back to top button