ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

पांच महीने बाद कोरोना ने फिर दी दस्तक

दिल्ली | दिल्ली में लंबे समय के बाद कोरोना के 117 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि जांच बढ़ने से संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में कोविड के एक्टिव केस 346 है। इनमें से 17 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 212 मरीज ओम आइसोलेशन में हैं।दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ाने के साथ अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है। दिल्ली में पिछले दो दिन (मंगलवार और बुधवार) से 80 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण दर भी 5 फीसदी रही। इसके अलावा मौसमी बीमारी के साथ इन्फ्लूएंजा के मामले भी बढ़ रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि अभी समस्या गंभीर नहीं हैं, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में उपसचिव (कोविड) ने आदेश जारी कर कहा कि दिल्ली में कोरोना व एच3एन2 के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसी किसी भी समस्या से निपटने के लिए अस्पताल व प्रशासन पूरी तरह से तैयार रहें। जरूरत के आधार पर दवाइयां व अन्य की व्यवस्था रखी जाए। साथ ही जांच का दायरा बढ़ाया जाए। साथ ही कोरोना नियमों का पालन करने को कहा गया है।

 

Related Articles

Back to top button