ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

ब्राह्मण पर मुस्लिम और क्रिश्चियन आईएएस आमने-सामने

भोपाल। मप्र सरकार के चर्चित आईएएस अधिकारी नियाज अहमद खान द्वारा ब्राह्मण को सर्वश्रेष्ठ बताने पर विवाद शुरू हो गया है। मप्र की ही आईएएस अधिकारी शैलावाला मार्टिन ने सवाल खड़े कर दिए हैं। नियाज ने हाल ही में एक ट्वीट में लिखा कि बॉलीवुड लोगों के लिए रॉल मॉडल होता है, लेकिन हमारे देश में पुजारी, संत, ऋषि-मुनि असली हीरो हैं। चाणक्य सुपर स्टार हैं। लेकिन बॉलीवुड में पान, गुटखा, बनियान, चप्पल और शैंपू बेचने वाले हीरे नहीं होते। जिस पर आईएएस शैलवाला मार्टिन ने लिखा कि किसी एक जाति को सर्वश्रेष्ठ बताने का वैज्ञानिक आधार क्या है? जाति के आधार पर किसी समूचे वर्ग को महान बताना.. क्या भेदभावपूर्ण नहीं है। आईएएस नियाज खान की हाल ही में ब्राह्मण द ग्रेट पुस्तक प्रकाशित हुई है। जिसमें उन्होंने ब्राह्मण बुद्धि का जमकर गुणगान किया है और सर्वश्रेष्ठ बताया है। आईएएस मार्टिन द्वारा सवाल पूछने पर नियाज ने कहा कि प्रकृति ने ही भेदभाव किया है। यहूदी और श्वेत में जमीन-आसमान का अंतर है। यहां बता दें कि नियाज खान मुस्लिम अफसर हैं और शैलवाला मार्टिन ईसाई से हैं।

Related Articles

Back to top button