ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना रिश्ते तार – तार महिला से गैंगरेप रिश्ते के भतीजे, उसके फूफा समेत 3 लोगों ने किया रेप ।

मुरैना में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। यह कृत्य उसके रिश्ते के भतीजे, उसके फूफा ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर किया है। महिला के साथ यह दुष्कृत्य जौरा में हुआ है, लेकिन उसने यह रिपोर्ट रिठौरा थाने में दर्ज कराई है। रिठौराकला थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी एक 20 वर्षीय महिला को उसके दूर के रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने ही अपनी हवस का शिकार बना दिया। हुआ यूं कि महिला 25 फरवरी 2023 को अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। साथ में उसका 1 साल का बच्चा भी था। इसके बाद वह बीते दिन मुरैना अपने पति के पास पहुंची, तब पूरी आपबीती उसे सुनाई। महिला ने बताया कि वह स्कूलों में खाना बनाने का एक समूह चलाती है। रिश्ते में लगने वाला भतीजा अंकित श्रीवास निवासी बानमोर, उसके पास आया और बोला कि चलो तुम्हारे समूह का पैसा निकलवा देते हैं। तुम्हें हमारे साथ चलना होगा। महिला उससे अच्छी तरह परिचित थी, लिहाजा समूह के भुगतान के लालच में वह उसके साथ चली गई। भतीजा उसे भोपाल ले गया। इसके बाद वहां से वापस जौरा लेकर आया। जौरा में अंकित श्रीवास उसे अपने फूफा राजकुमार श्रीवास के यहां ले गया तथा वहीं रुका। महिला ने बताया कि राजकुमार श्रीवास के यहां पर भूरा गुर्जर का भी आना-जाना था। तीनों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वे उसे मुरैना छोड़ गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला महिला के आवेदन पर रिठौरा कला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस तीनों की खोज-खबर में लग गई है। रिठौरा कला थाना प्रभारी एसडी बाथम का कहना है कि महिला अपने पति और मां के साथ थाने आई थी। उसने तीन आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button