ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
मुख्य समाचार

दुर्ग छत्तीसगढ़ 70 साल के बुजुर्ग को विडियो कालिंग पर युवती ने फंसाया पहले न्यूड वीडियो कॉलिंग की फिर विडियो वायरल की धमकी देकर लूटे 11 लाख परेशान बुजुर्ग ने की पुलिस से शिकायत।

दुर्ग। पुलिस ने एक ऐसे प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है जो दूसरों को प्यार दिलाने का वादा कर उन्हें सेक्सटॉर्शन में फंसाकर ब्लैकमेलिंग कर ठगी का शिकार बनाते थे. पकड़े गए कपल की आज शादी थी. शादी के पहले ही दुर्ग पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने 70 साल के बुजुर्ग को झांसे में लेकर 11 लाख का चूना लगाया है. बता दें कि, पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में 70 साल के बुजुर्ग ने थाने में खुद के साथ सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग का केस दो साप्ताह पहले दर्ज कराया था. पीड़ित बुजुर्ग ने बताया था कि, उसके मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर पर कुछ समय पहले मैसेज आया था. मैसेज में दोस्ती और वीडियो सेक्स करने का झांसा दिया गया है वहीं झांसे में आकर बुजुर्ग ने आरोपियों से वीडियो कॉल पर चैट कर लिया. इसके बाद आरोपी कपल ने अश्लील वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. बदनामी के डर की वजह से आरोपी कपल को बुजुर्ग ने अलग-अलग भुगतान कर कुल 11 लाख रुपये दे दिए. पैसे लेने के बाद आरोपी कपल की डिमांड बढ़ने लगी और बुजुर्ग से फिर से रुपयों की डिमांड करने लगे. आरोपियों से परेशान होकर बुजुर्ग ने आखिरकार इसकी शिकायत पद्मनाभपुर थाने में दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक पल्लव ने आईपीएस प्रभात कुमार को जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए. IPS के नेतृत्व में ACCU और थाने की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों के कॉल डिटेल्स और एकाउंट डिटेल्स की जानकारी ली गई. जांच में आरोपियों का लोकेशन कोलकाता मिला, जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने कोलकाता में 12 दिनों की रेकी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान ये बाते भी सामने आई कि आज पकड़े गए आरोपी कपल की शादी थी और शादी के दो घंटे पहले ही दोनों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button