ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जौरा में सेंट्रल अकेडमी स्कूल से पर्चा हुआ लीक, केंद्र के शिक्षकों के मोबाइल में भी मिला, अब एफआईआर

मुरैना ।   मुरैना के जौरा सेंट्रल अकेडमी हायरसेकंडरी स्कूल से बोर्ड परीक्षा का पर्चा सोमवार को लीक हुआ। प्रश्नपत्र केंद्र पर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों के मोबाइल में भी मिला है। बताया जा रहा है कि शिक्षक प्रश्नपत्र को साल्व कर परीक्षार्थियाें को नकल भी करा रहे थे। इस बात की सूचना कलेक्टर को भोपाल से मिली। कलेक्टर ने तुरंत अपनी टीम के साथ सेंट्रल अकेडमी पर छापा मारा। साथ ही शिक्षकों से 10 से 12 मोबाइल भी जप्त किया है। सोमवार को 10वीं कक्षा का विज्ञान का पर्चा था। कलेक्टर की छापामार कार्रवाई व जांच में सामने आया है कि बघेलन का पुरा प्रायमरी स्कूल के शिक्षक राकेश यादव की ड्यूटी सेंट्रल अकेडमी में लगाई गई है। राकेश बघेल ने ही परीक्षा से ठीक पहले उसके मोबाइल में पर्चा था। जिसकी मदद से परीक्षा केंद्र के छात्रों को तो नकल कराई ही जा रही थी। साथ ही अन्य लोगों को भी पेपर भेजने की जानकारी मिली है। पूछताछ में शिक्षक राकेश यादव ने बताया कि उसका भाई भी परीक्षा दे रहा है। उसने केवल उसे ही प्रश्नपत्र भेजा है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि राकेश के पास प्रश्नपत्र उसके पास कहां से आया। पूरे मामले की जांच साइबर सेल भी कर रही है।

एफआईआर कराई जा रही है शिक्षक

कलेक्टर के निर्देश पर राकेश यादव के मोबाइल को जप्त कर लिया गया है। साथ ही जांच करने के बाद उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। खासबात यह है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से करीब आधा घंटे पहले ही शिक्षक के पास आया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रश्नपत्र कई ग्रुपों में वायरल किया गया होगा। साइबर सेल अब पता कर रही है कि राकेश के पास कहां से प्रश्नपत्र आया और किस किस को भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button