ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

लोडर टेंपो की चपेट में आया मासूम

आगरा। एत्माद्​दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में सोमवार को चार वर्षीय अंशू अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां पहुंचे एक लोड टेंपो ने बालक काे चपेट में ले लिया। बालक की दुर्घनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने टेंपो को रोककर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद चालक को पुलिस को सौंप दिया।दुर्घटना सुबह 11 बजे हुई। अंशू अपने घर के बाहर ही खेल रहा था। तभी आरओ प्लांट से पानी टेंपो में लेकर चालक वहां पहुंचा। रास्ते में खेल रहा बालक टेंपो की चपेट में आ गया। इसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए। बालक की मृत्यु से घर में कोहराम मच गया। टेंपो चालक को लेकर लोगों में आक्रोश था। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। टेंपो चालक भी आसपास का ही रहने वाला है। इसलिए कुछ स्थानीय लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करा दिया।

Related Articles

Back to top button