ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

टीएमसी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

कोलकाता । लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की विपक्षी एकता की कोशिश को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद कहा कि पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से दूरी बनाए रखते हुए अपने रास्ते पर चलेगी। बंदोपाध्याय ने हालांकि कहा कि पार्टी फिलहाल तीसरे मोर्चे की बात नहीं कर रही और चेतावनी दी कि कांग्रेस को यह नहीं मानना चाहिए कि वह विपक्ष की बिग बॉस है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर बैठक के बाद, बंदोपाध्याय ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति बनाने के लिए शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों के साथ विचार-विमर्श करेगी। उन्होंने कहा‎ ‎कि हम अपने रास्ते पर चलेंगे, कांग्रेस और भाजपा से दूरी बनाए रखेंगे। हम कोई तीसरा मोर्चा बनाने की फिलहाल बात नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस को यह नहीं लगना चाहिए कि वह विपक्षी मोर्चे की बिग बॉस है। बंदोपाध्याय ने कहा ‎कि ममता बनर्जी भाजपा से लड़ने के लिए शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव, दोनों में पार्टी देश को साबित करेगी कि वह भाजपा को अकेले दम पर पश्चिम बंगाल में कैसे रोक सकती है।

Related Articles

Back to top button