ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

औवेसी का सीमांचल दौरा, भाजपा का तंज…गजवा हिन्द, लव जिहाद, इस्लामीकरण उनका एजेंड़ा 

पटना । बिहार के सीमांचल की राजनीत इनदिनों  दिलचस्प हो गई है। मस्लिम बहुल इलाके में सभी राजनीति दम अपने समीकरण को साधना चाहते हैं। इसी कड़ी में एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी 18-19 मार्च को राज्य के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में अधिकार पदयात्रा (अधिकार पदयात्रा) का शुभारंभ करने वाले हैं। सत्तारूढ़ महागठबंधन और भाजपा द्वारा राज्य के सीमांचल क्षेत्र में जनसभाएं करने के बाद ओवैसी ने यह कदम उठाया है। ये ऐसा कदम है जिससे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके डिप्टी तेजस्वी प्रसाद यादव चिंतित हो सकते हैं।ऐसा इसकारण क्योंकि दोनों दलों की नजर हमेशा मस्लिम वोट बैंक पर रही है।

भाजपा ने ओवैसी के बिहार दौरे पर भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि इन लोग का एजेंडा समाज और राष्ट्र को मजबूत करने का नहीं है, इस देश को गजवा हिन्द और 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र कैसे बने इसके लिए ओवैसी सीमांचल आ रहे हैं। उन्होंने तंज कर कहा कि किशनगंज में 2 दिन पहले ही उनके स्वागत में मंदिर में आग लगा दी गई। भाजपा नेता ने कहा कि इसतरह के लोगों का वोटिंग राइट और सरकार द्वारी दी गई सभी सुख सुविधा ले लेनी चाहिए। उनके पार्टी का एक ही एजेंडा है गजवा हिन्द, लव जिहाद, इस्लामीकरण। उनके नाम में ही मुस्लिम हिंद लिखा हुआ है। उनका देशतोरक मानसिकता है, वहां नया जिन्ना है..वहां जिन्नावाद को लाना चाहते हैं। बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने सीमांचल की पांच सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था।

Related Articles

Back to top button