ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राज्य

सोशल मीडिया पर फर्नीचर बेचने का झांसा देकर की ठगी

गांव झंडा लुबाना के रहने वाले एक व्यक्ति से नौसरबाज ने सोशल मीडिया पर फर्नीचर बेचने का झांसा देकर ठगी मार ली। थाना भैणी मियां खां ने मामला दर्ज कर लिया है। सतनाम सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी झंडा लुबाना ने बताया कि उसने अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया पर फर्नीचर बेचने संबंधी विज्ञापन देखा था।

विज्ञापन में आरोपित ने खुद को सेना का जवान बताया था। उसका कहना था कि उसका तबादला अमृतसर से राजस्थान हो गया है, जिसके चलते वह अपना सारा घरेलू सामान बेचना चाहता है। उसने विज्ञापन में अपने फोन नंबर भी दे रखा था।

आरोपित को गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस

उसने आरोपित के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसने पैसे मांगे। नौसरबाज की बातों के झांसे में आकर उसने उसके खाते में 13500 रुपए डाल दिए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। जांच अधिकारी एसआई सुभाष लाल ने बताया कि आरोपित रामजी बुधा निवासी गडचिरोली, महाराष्ट्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button