ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर विपक्ष को उकसाने का आरोप लगाया 

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर विपक्ष को उकसाने का आरोप लगाकर कहा कि वह अडाणी मुद्दे और अपनी विफलताओं पर चर्चा से बचने के लिए संसद नहीं चलने दे रहे है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी की ब्रिटेन में की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। ब्रिटेन की हालिया यात्रा के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और वह राहुल गांधी से माफी मांगे जाने की मांग कर रहा है।

खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘…इसी तरह लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, हम कल शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, हमें किसने रोका? उन्होंने हमें रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को आगे कर दिया।’’ अदाणी मामले में प्रवर्तन निदेशालय को अपनी शिकायत सौंपने के लिए कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों के साथ बुधवार को संसद भवन से विरोध मार्च निकाला था। पुलिस ने विजय चौक पर विपक्षी नेताओं को रोक दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने सुबह संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा कि सरकार की मंशा अडाणी मुद्दे से बचने की है, ताकि इस पर चर्चा न हो और उनकी विफलताओं पर संसद में चर्चा नहीं हो।

Related Articles

Back to top button