ब्रेकिंग
मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल
मुख्य समाचार

राहुल गांधी सबसे ज्यादा सरकार की आलोचना करते हैं, विदेश जाकर कहते हैं कि बोलने नहीं दिया जा रहा : रिजिजू

नई दिल्ली । भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है, और अमेरिका-यूरोप जैसे देश इस चुपचाप देख रहे हैं। लंदन में दिए अपने बयान को लेकर घिरे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ मैंने कोई भाषण नहीं दिया। भाजपा सांसद लगातार मांग कर रहे हैं, कि राहुल गांधी को सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी पर हमलावार होकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, देश में जो आदमी सबसे ज्यादा बोलता है और दिन रात केंद्र सरकार की आलोचना करता है, वह बाहर जाकर कहता है कि देश में बोलने की आजादी नहीं है। रिजिजू ने कहा, राहुल गांधी कांग्रेस को डुबा रहे हैं और डुबा सकते हैं। लेकिन वह जब देश का अपमान करते हैं, तब फिर हम नागरिक के तौर पर चिंतित नहीं रह सकते। जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है। इसलिए वह देश का अपमान नहीं कर सकते। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी भाषा बोल रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद की गरिमा को कमजोर किया है। भारत विरोधी ताकतें भी इसी तरह की बातें करती हैं। भारत विरोधी सभी गैंग इसी तरह बोलते हैं।

Related Articles

Back to top button