ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राजस्थान

मामूली विवाद में महिला ने की शराबी पति की हत्या, मामला दर्ज

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार रात को एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान खुद के बचाव में महिला ने पति के सिर में डंडे से मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पति की हत्या करने के बाद महिला मुहाना पुलिस थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिसकर्मियों को बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मुहाना पुलिस थाना अधिकारी ने दी जानकारी

मुहाना पुलिस थाना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मीठालाल बैरवा (45) की हत्या हुई है। वह अपनी पत्नी सीमा देवी और तीन बेटे-बेटी के साथ यहां रहता था। वह शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह कई बार पत्नी से मारपीट करता था। रविवार रात को मीठालाल शराब पीकर घर पहुंचा और फिर पत्नी से के साथ उसका विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से मीठालाल के सिर में मार दी, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button