ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

विधायक दीप्ति ने उठाई मेडिकल कॉलेज की मांग, बोलीं- तकनीकी रूप से सही स्थान है राजसमंद जिला मुख्यालय

राजसमंद | राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने जो मेडिकल कॉलेज की घोषणा की है उसके लिए राजसमंद जिला मुख्यालय सर्वोत्तम विकल्प है।

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने आज पत्रकार वार्ता में कहा कि हाल ही के राज्य के बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। जिसके बाद कॉलेज को राजसमंद जिला मुख्यालय पर खोलने को लेकर स्थानीय नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि गत दिनों जब राजसमंद जिला मुख्यालय पर जिला प्रभारी मंत्री से पत्रकारों ने मेडिकल कॉलेज खोलने के स्थान को लेकर जब सवाल किया तो उनकी तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया। मंत्री ने यह कहा कि जो भी स्थान तकनीकी रूप से उचित होगा वहां पर मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इसके बाद स्थानीय नागरिकों को यह आशंका है कि मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय पर नहीं खुलकर अन्य जगह खोजा जाएगा।

वहीं, अब राजसमंद के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मेडिकल कॉलेज को राजसमंद मुख्यालय पर खोलने की मांग की है। इस क्रम में आज विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि मेडिकल कॉलेज का सर्वोत्तम विकल्प जिला मुख्यालय ही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि अन्य स्थान पर मेडिकल कॉलेज खोला जाता है तो वो जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगी। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

 

Related Articles

Back to top button