ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में सात नक्सलियों ने किया पुलिस के सामने आत्म समर्पण।

बलरामपुर. बिहार-झारखंड एरिया सहित छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के चुनचुना पुंदाग एवं भूतहीमोड़ में सक्रिय रहे 7 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने उन्हें समर्पण करने के पश्चात सभी को सहयोग राशि देकर उनका मुख्यधारा में स्वागत किया. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि आत्म समर्पित सभी नक्सली में नक्सली छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड एरिया में सक्रिय 25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर और मिलिट्री कंपनी विमल उर्फ राधेश्याम यादव उर्फ रमेश जहानाबाद बिहार निवासी के साथ काम कर चुके हैं. पुलिस के अनुसार इन सभी ने नक्सलियों के लिए कई बड़े-बड़े काम किए हैं. सभी नक्सली छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य में कई अन्य गतिविधियों में शामिल थे. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं, जिनका आज मुख्यधारा में स्वागत किया गया है. नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील भी की गई थी. समर्पित करने वाले सभी नक्सली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सिविक एक्शन प्रोग्राम अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम से प्रभावित होकर सभी ने आत्मसमर्पण किया है. मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व नक्सली ने अपनी आपबीती बताई और उसने खुद से आत्मसमर्पण करने की बात को स्वीकार किया है. उसने बताया कि विमल उर्फ राधेश्याम नक्सली के द्वारा जबरदस्ती डरा धमका कर अपने दस्ते में शामिल किया गया था. 2016 से उनके द्वारा नक्सलियों के लिए काम किया जा रहा था, लेकिन अब वह मुख्यधारा से जुड़ कर अपना जीवन यापन करना चाहते हैं. वह अपने स्वेच्छा से पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के सामने आत्मसमर्पण किया है. बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग मीडिया से चर्चा करते हुए नक्सलियों से मुख्यधारा से जुडऩे की अपील की है. उन्होंने कहा कि जो भी मुख्यधारा से जुडऩा चाहते हैं, पुलिस प्रशासन का हर संभव मदद करेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button