ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना। एक साल की बेटी को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही नायब तहसीलदार।

मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार शिप्रा उपाध्याय आज कल जिले में चर्चे में हैं हो भी क्यों ना। उनके अपनी एक साल की बच्ची को साथ लेकर किए जा रहे एग्जाम सेंटर के निरीक्षण के फोटो पूरे जिले में वायरल हो गए हैं। नायब तहसीलदार के रूप में सुबह से लेकर देर रात तक की व्यस्त नौकरी के साथ साथ बच्ची को पालना वाकई तारीफ के काबिल है।सुबह 8 बजे उठकर एक्जाम सेंटर का निरीक्षण, उसके बाद सीएम हेल्पलाइन के लिए क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षक और पटवारी से संपर्क कर उन्हें समय सीमा में शिकायतों का निराकरण के निर्देश देना उसके बाद तहसील कार्यलाय में आकर कोर्ट प्रकरण का निबटारा, लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी,अतिक्रमण मुक्ति की कार्यवाही, आमजन की समस्याओं का निराकरण जैसे अति व्यस्त शेड्यूल के बीच बच्ची को समय दे पाना वाकई कठिन काम है ऐसे में नौकरी के साथ साथ नायब तहसीलदार शिप्रा उपाध्याय मां के साथ साथ अपने पद के दायित्वों का निर्वहन भली भांति कर रही हैं। उनका कहना है कि नौकरी और मां दोनो कर्तव्यों का निर्वहन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन दोनो ही कार्यों में मेरी विशेष रुचि होने के कारण मुझे करने में खुशी मिलती है जिसके आगे थकान मायने नहीं रखती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button