ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राज्य

चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से दो युवक हुए बेहोश

बिहार । बीते दिनों जिले में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से बेहोश हो गए। बेहोश हुए युवकों को सहारा जनसेवा की टीम ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया।बुधवार रात्रि स्थानीय लाल सिंह बस्ती में गली नंबर 8 में एक युवक चिट्टे का इंजेक्शन लगा कर बेहोश होकर घर में गिर पड़ा। घरवालों द्वारा मामले की जानकारी सहारा जन सेवा की टीम को दी।सहारा वर्कर संदीप गोयल एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे गंभीर अवस्था में घर में चारपाई पर पड़े युवक अभिषेक जैन पुत्र भूषण जैन निवासी लाल सिंह बस्ती को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

जहां डाक्टर द्वारा तुरंत युवक का उपचार शुरू किया गया, जिससे युवक की जिंदगी बच गई।घरवालों ने बताया कि युवक थोड़ी देर पहले ही बाहर गया था और चिट्टे का टीका लगाकर घर में आया और बेहोश होकर गिर पड़ा। इसी तरह मुल्तानिया रोड स्थित गांव बीड़ बहमन पुल के पास एक युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर बेहोश पड़ा था।सूचना मिलने पर सहारा टीम के सदस्य संदीप गिल ने घटनास्थल पर पहुंचे व गंभीर अवस्था में पड़े युवक को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां खड़े लोगों ने बताया कि युवक ने चिट्टे का इंजेक्शन लगाया हुआ है। डाक्टर द्वारा तुरंत युवक का उपचार शुरू करने से उसकी जिंदगी बच गई।

 

Related Articles

Back to top button