ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

‘माथे पर बिंदी लगाओ, तुम्हारा तो पति जिंदा है न…’, भाजपा सांसद द्वारा महिला पर की गई टिप्पणी से विवाद

बेंगलुरु: कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के सांसद द्वारा एक महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने को लेकर सूबे में जमकर सियासी बवाल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार कोलार जिले से चुनकर आने वाले लोकसभा सांसद एस मुनिस्वामी ने बीते 8 मार्च को महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सरेआम एक महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिसकी सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस जमकर आलोचना कर रही है।

बताया जा रहा है कि महिला दिवल के कार्यक्रम में संसाद महोदय ने सरेआम एक महिला को सुहाग की रक्षा और उसकी सलामती के लिए बिंदी पहनने के लिए लंबा लेक्चर दिया और महिला को अरेआम शर्मसार किया। सांसद एस मुनिस्वामी ने महिला दिवस को एक दुकान में एक महिला को माथे पर बिंदी नहीं लगाने को लेकर डांटा और उसे पति के जीवित होने का हवाला देते हुए बिंदी लगाने की सलाह दी। सांसद महोदय द्वारा किसी महिला के निजी जीवन में किये गये गरिमा के खिलाफ आचरण को लेकर काफी निंदा हो रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी ने महिला दुकानदार पर लगभग चिल्लाते हुए कहा, “तुम पहले अपने माथे पर बिंदी लगा लो, तुम्हारा तो पति जिंदा है न, क्या तुम्हारे पास कॉमन सेंस नहीं है।”

सांसद के अशोभनीय आचरण और व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर कई महिलाएं बेहद आक्रोशित हैं और सांसद मुनिस्वामी की मोरल पुलिसिंग को लेकर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। प्रतिक्रिया देने वाली महिलाओं का कहना है कि सांसद महोदय को अपने पद के साथ-साथ महिला की गरिमा और सम्‍मान का भी ख्याल करना चाहिए और इस तरह की अनर्गल टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

वहीं दूसरी ओर घटना की कड़ी निंदा करते हुए सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा कि ऐसी घटनाएं इस बात को दर्शाती हैं कि भारतीय जनता पार्टी किस तरह की संस्कृति को प्रदर्शित करती है। इससे पहले महिला दिवस पर कोलार सांसद एस मुनिस्वामी ने प्रदर्शनी व बिक्री मेले का उद्घाटन किया था लेकिन यह विवाद सामने आने पर सांसद मुनिस्‍वामी द्वारा अभी तक कोई सफाई नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button