ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

ओडिशा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में चार की मौत

भुवनेश्वर । ओडिशा के खुर्दा जिले में सोमवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से करीब चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना टांगी थाना क्षेत्र के भुसंदपुर गांव के पास की है। विस्फोट तब हुआ जब कर्मचारी डोला उत्सव के लिए पटाखे बना रहे थे। डोला उत्सव होली के दौरान मनाया जाता है। हालांकि, विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है। खुर्दा कलेक्टर चक्रवर्ती ने कहा कि सुबह करीब 10.45 बजे सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मी मौके पर पहुंचे और चार घायलों को बचाया और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) भेजा। कलेक्टर ने कहा, पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। इसके लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि मृतकों में से केवल एक की शिनाख्त हुई है, जबकि अन्य की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। इस बीच, खुर्दा अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से झुलसे दो घायलों को एम्स भुवनेश्वर रेफर किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button