ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बहू से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर युवक ने की बड़ी मां की हत्या

बुरहानपुर ।   बहू से छेड़छाड़ की शिकायत करने से नाराज निंबोला थानाक्षेत्र के झिरपांजरिया गांव में रविवार रात एक युवक ने अपनी बड़ी मां की चाकू मार कर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए अपने चचेरे भाई पर भी घातक वार कर दिए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। निंबोला थाना प्रभारी हंस कुमार निंभोरे ने बताया कि गांव का रामदास अपनी बड़ी मां सावली की बहू से छेड़छाड़ करता था। जिसकी शिकायत सावली ने शनिवार को थाने में की थी।

चचेरा भाई को भी मार दिया चाकू

इससे नाराज रामदास रविवार रात उसके घर पहुंचा और सावली बाई के सीने पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। विवाद होता देख चचेरा भाई छगन बीच बचाव करने पहुंचा तो रामदास ने उसके पेट में भी चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घायल छगन को जिला अस्पताल पहुंचाया। रामदास के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश तेज कर दी गई है।

डाक्टर दर्पण टोके बने भगवान

पुलिस ने छगन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल तो पहुंचा तो दिया था, लेकिन उसका आपरेशन यहां संभव नहीं था। इसका कारण लंबे समय से अस्पताल में एनेस्थीसिया डाक्टर नहीं होना है। इस बीच डाक्टर दर्पण टोके को इसकी जानकारी लगी तो देर रात बारह बजे वे एनेस्थीसिया डा. निकिता देवरे को लेकर पहुंचे और छगन का आपरेशन शुरू किया। यह आपरेशन करीब तीन घंटे तक चला। जिसके चलते अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डाक्टर टोके छगन के लिए भगवान की तरह पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button