ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

पटना। राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई की टीम, जमीन के बदले नौकरी मामले में हुई कार्रवाई

पटना इस वक्त पटना से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल सीबीआई की टीम सोमवार को राबड़ी देवी के घर पहुंची है. मिली जानकारी के अनुसार CBI की टीम नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में आज सुबह पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंची, जहां सीबीआई के अधिकारी राबड़ी देवी से पूछताछ कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम तीन से चार वाहनों में सवार होकर सीधे राबड़ी आवास के अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने पहले आवास में मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों से जानकारी ली. फिर राबड़ी देवी को लेकर जानकारी मांगी. बता दें, फिलहाल बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. ऐसे में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव विधानसभा पहुंच गए हैं. हालांकि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे व बिहार के पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव फिलहाल राबड़ी आवास में ही मौजूद हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button