ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
दिल्ली NCR

महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए आयोजित की मैराथन

गुरुग्राम में महिला दिवस के मौके पर आज महिलाओं को शिक्षित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मैराथन का भी आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के जरिये महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर करने के लिए इस कार्यक्रम में महिलाओं को कई व्यवसाय करने की जानकारी भी दी गई.

गुरुग्राम के निरवाना कंट्री में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया. इन महिलाओं को अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में सशक्त बनाने वह आत्मनिर्भर करने के लिए जागरूक भी किया गया.

महिलाओं के साथ-साथ शिक्षा को भी बढ़ावा देने की कोशिश करते हुए इस कार्यक्रम के जरिये यह जानकारी दी गई कि किस तरह से कोई भी महिला घर बैठे भी अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकती है. वहीं महिला अपने आपको ही नहीं बल्कि दूसरी महिलाओं को भी जागरूक कर सके इसके लिए इन महिलाओं को इस कार्यक्रम में जागरूक किया गया.

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा. इसकी शुरुआत अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से हुई, जहां आज से करीब 115 साल पहले यानी 1908 में लगभग 15 हजार महिलाओं ने एक परेड निकाली. उनकी मांग थी कि महिलाओं के काम करने के घंटे कम हों और तनख्वाह अच्छी मिले. साथ ही महिलाओं को वोट डालने का हक भी मिले. वहीं इसके एक साल बाद अमरीका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का एलान किया. इसे अंतरराष्ट्रीय बनाने का ख्याल सबसे पहले क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला के मन में आया था. इसके बाद धीरे-धीरे पूरी दूनिया ने इसे अपनाना शुरू कर दिया.

 

Related Articles

Back to top button