ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

इन कारणों की वजह से मनुष्य को कभी नहीं मिलता सुख..

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में ऐसी कई बातों का जिक्र किया है जिसके पालन मात्र से व्यक्ति को सफलताएं मिलने लगती हैं। अनजाने में आप से कुछ ऐसी गलतियां हो जाती है जिसके परिणाम सुखद नहीं होते। ऐसे में आपको इन बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।एक प्रबल और प्रखर व्यक्तित्व बनने के लिए चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी प्रासंगिक मानी जाती हैं। उनकी नीतियां मनुष्य को सफल बनाने के लिए बहुत कारगर मानी जाती है। ऐसा मुमकिन नहीं कि व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख-चैन बना रहे। ऐसे में चाणक्य द्वारा बताई गई कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

कई बार ऐसा होता है कि दांपत्य जोड़े में रहने वाले लोगों का एक दूसरे के प्रति स्वाभाव अच्छा नहीं होता। अक्सर आपस में दोनो के अनबन होती रहती है, घर में आए दिन कलाह होता रहता है। ऐसे लोगों का सुख-चैन हमेशा के लिए छिन जाता है। कोशिश करें कि अपना पार्टन चुनते समय उसके स्वाभाव को जरूर परखें और पहचाने।

अक्सर व्यक्ति को उस चीज की चाहत होती है जो उसके पास होती नहीं है। वह उसके बारे में सोचता रहता है जिसका प्रभाव उनके वर्तमान को भी खराब करने लगता है। ऐसा करने से दिमाग में गलत ख्याल भी आने लगते हैं। सुखद चल रहे जीवन में अचानक से विपत्तियां भी आती हैं।

संतान का सुख हर कोई चाहता है। ऐसा कोई भी मां-बाप नहीं है जो अपने बच्चे की परवरिश अच्छे से नहीं करते हैं। लेकिन, जब वही बच्चे कष्टमय हो जाते हैं तो जीवन की सुख-शांति छिन जाती है। आप हर वक्त परेशान रहते हैं।

व्यक्ति जब खुद की तुलना दूसरों से करता है तो अक्सर वह परेशान रहता है। वह अपनी अधिकतर क्षमता उसके जैसे बनने में गवां देता है और जब उसे सफलता नहीं मिलती है तो वह बेचैन होने लगता है। मानसिक तौर पर वह हमेशा परेशान रहता है।

 

Related Articles

Back to top button