ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पहाड़ो पर बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश

देशभर के राज्यों के मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। अधिकतर राज्यों में लोगों को गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों पर लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

वहीं, मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में छह मार्च तक बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं आज देश की राजधानी दिल्ली समेत बाकी राज्यों में कैसा बना रहेगा मौसम।

दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बेरूखी जारी है। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य तापमान से 5 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान में 16.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज तेज हवाएं चलने के आसार हैं और मौसम साफ बना रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। यानि की आज भी गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं है।

यूपी का मौसम
यूपी में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज यूपी के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसी के साथ यूपी की राजधानी की बात करें तो शनिवार को वहां पर अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

राजस्थान का मौसम
जस्थान में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर, उदयपुर में आज बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पहाड़ों के मौसम का हाल
पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इसी के साथ आज मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी राज्यों को अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखण्ड और गुजरात में भी बारिश का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button