ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मिलावाट के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी में विभाग 

भोपाल । त्यौहारों का मौसम करीब आने के साथ ही प्रदेश में दूध उत्पादों में मिलावट का दौर शुरू हो गया है। इसकारण है कि खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की नजर दूध उत्पादों में मिलावट करने वालों पर है। मिलावट करने वाले कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाने वाला है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. सुदाम खाड़े ने नकली, मिलावटी दूध और इससे बने अन्य दुग्ध उत्पादों की रोकथाम के लिए सभी जिला कलेक्टर को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. खाड़े ने सभी कलेक्टर से कहा है कि अपने जिले में मिलावटी, नकली दूध और इससे बने मावा, पनीर आदि दुग्ध उत्पादों का निर्माण, संग्रह और विक्रय करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित कर कार्यवाही करें।
जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है, कि मिलावट से मुक्ति अभियान में मिलावट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। अधिकांश जिलों से मिलावटी दूध, नकली दूध और नकली, मिलावटी दूध से बने खाद्य पदार्थों की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही कर विशेष अभियान संचालित करें। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रभारी चलित खाद्य प्रयोगशाला और स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ सघन जांच करें और दोषी पाई गई संबंधित दुकान एवं व्यक्ति पर कार्यवाही की जाये।

 

Related Articles

Back to top button