ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

महंगी होने वाली है सब्जी और रोटी

भोपाल । घर के बाहर यानी रेस्टोरेंट में खाना पसंद करने वालों की जेब अब और भी हल्की होने वाली है। इसकी वजह है 1 मार्च से रेस्टॉरेंट में मिलने वाले फूड यानी खाने (सब्जी और रोटी) के दामों में बढ़ौतरी। रेस्टॉरेंट कारोबारियों की मानें तो पिछले काफी समय से फूड के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं और इसमें लगने वाले हर तरह के कच्चे माल के दामों में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। ग्रेवी वाली सब्जियों पर 20 से 30 रुपए और रोटी और नॉन पर 2 से 3 रुपए की बढ़ौतरी की जाएगी।
वहीं रेस्टॉरेंट में खाने पर ग्राहक को बिल पर 5 फीसदी जीएसटी भी चुकाना पड़ता है। रेस्टॉरेंट कारोबारी राजू अरोरा ने बताया कि हर ओर महंगाई के चलते अब रेस्टॉरेंट में भी दाम बढ़ाए जाएंगे, इसके लिए नए मैन्यू कार्ड बनने के लिए भेज दिए गए हैं। शहर में आमतौर पर दम आलू, पनीर, दही फ्राई, कोफ्ते सहित अन्य दूसरी ग्रेवी वाली सब्जियों के रेस्टॉरेंट में दाम 200 से 250 रुपए तक हैं। इनमें करीब 20 से 30 रुपए की बढ़ौतरी हो जाएगी। वहीं प्लेन रोटी 12 से बढ़कर 14 रुपए, बटर रोटी 14 रुपए से बढ़कर 16 रुपए और नॉन 45 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए का बिकने लगेगा।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी भी होगी महंगी
शहर में घर बैठे ऑनलाइन खाना मंगवाना भी लोगों को विशेष पसंद है। जल्द ही इनके डिलीवरी चार्ज भी बढऩे वाले हैं। फिलहाल फूड डिलीवरी कंपनियां प्रति डिलीवरी पर रेस्टॉरेंट से 23 फीसदी कमीशन और 5 फीसदी जीएसटी वसूलती है। आने वाले दिनों में ये बढकऱ 30 फीसदी तक हो जाएगा। कंपनियां डिलीवरी बॉय को एक डिलीवरी के 2 किलोमीटर तक 30 रुपए देती हैं, बताया जाता है कि इसमें भी बढ़ौतरी होगी।

 

Related Articles

Back to top button