ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

अंधे कत्ल का खुलासा, दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, 22 साल के युवक की बेरहमी से की थी हत्या

सीहोर: सीहोर की मंडी पुलिस ने कुछ दिन पहले हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस कत्लकांड का मास्टमाइंड मृतक का दोस्त ही निकला जिसने उधारी के पैसों को लेकर अपने दोस्त की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

दरअसल, मण्डी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लच्छू यादव के खेत में राधेश्याम बिहार कालोनी मुगीसपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंचकर मृतक की मोटर साईकिल व कपड़ों से उसके परिजनों ने दीपक वर्मा पिता विनोद वर्मा उम्र 22 साल निवासी हसनाबाद थाना कोतवाली सीहोर के रूप में उसकी पहचान की। शुभम वर्मा की सूचना पर मर्ग कायम कर प्रथम दृष्टिया हत्या का मामला पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध  धारा 302 कायम किया था।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही संजय वर्मा पिता लक्ष्मीनारायण वर्मा उम्र 24 साल निवासी ग्राम खण्डवा थाना श्यामपुर जिला सीहोर को हिरासत में लेकर योजनाबद्ध तरीके से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किया गया। आरोपी संजय वर्मा को मृतक दीपक वर्मा ने 150000/- रू उधार दिए थे, उधारी के पैसों के लिए दीपक बार-बार उल्टा सीधा बोलता था।

इसी से परेशान आरोपी संजय ने दीपक वर्मा को जान से मारने का प्लान बनाया। दीपक द्वारा पैसों के लिए फोन किया तो आरोपी ने मृतक दीपक को प्लान के मुताबिक चौपाल सागर पर मिलने के लिए बुलाया जब दीपक चौपाल सागर आया तो दीपक पहले से ही शराब के नशे में था जिसका लाभ उठाकर आरोपी संजय वर्मा ने उसे गुमराह कर राधेश्याम विहार कालोनी मुगीसपुर के पास खाली पड़े खेत आराम करने का कहा। जैसे ही दीपक खेत में लेट गया तो आरोपी ने प्लान के मुताबिक उसकी हत्या करने के उद्देश्य से खेत में ही पड़े पत्थर से चेहरे को कुचलकर उसकी हत्या कर दी और पूर्व में सुनियोजित तरीके से लेख की गई पत्र को कमर में लपेटे हुए कपड़े में फंसा दिया और मृतक की बाइक को वही पटककर, अपनी बाइक से घर आ गया। मामले के खुलासे के बाद एसपी मयंक अवस्थी ने मंडी पुलिस को 5000 का इनाम दिया।

Related Articles

Back to top button