ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

कोरबा में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में लगी भीषण आग,  2 ट्रक ड्राइवरों की मौत

कोरबा जिले के रिसदी-उरगा बाइपास मार्ग पर झगरहा के पास गुरुवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ही ट्रकों में भीषण आग लग गई, जिसके कारण दोनों ट्रक के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई।

हादसे की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर दमकलकर्मी और पुलिस पहुंची। 11 हजार केवी की बिजली लाइन को भी बंद कराया गया। नगर सेना, बालको और सीएसईबी की दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों की बॉडी बुरी तरह जल चुकी थी। राखड़ और चावल लोडेड ट्रक के ड्राइवर आग में जिंदा ही जल गए।

हाइड्रा और जेसीबी मशीन को भी मौके पर बुलवाया गया। 7 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों ड्राइवरों के शवों को ट्रक से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने बताया कि राखड़ से भरा ट्रक बालको से कनकी की ओर जा रहा था। ट्रक चालक 35 वर्षीय दिलीप यादव दर्री इलाके का रहने वाला है।

मृतक दिलीप यादव के ससुर आसाराम यादव ने बताया कि उसका दामाद पिछले 20 सालों से दर्री में रहता है। उसके दो बच्चे हैं। फोन पर उसे जानकारी मिली कि दामाद के ट्रक में आग लग गई है। जब वह सुबह 4 बजे पहुंचा, तब भी ट्रक में आग लगी हुई थी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। हादसे के बाद दिलीप ट्रक के केबिन में फंस गया, जिसके कारण वो बाहर नहीं निकल सका और आग में जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरा ट्रक चालक 37 वर्षीय पकंज शर्मा मूलतः बिहार का रहने वाला है, जो रायपुर की एक कंपनी की गाड़ी चलाता था। अतुल नैला राइस मिल से चावल लोड करके झारखंड के लिए निकला था। मृतक के बड़े भाई अतुल शर्मा ने बताया कि वह भी उसी कंपनी का वाहन चलाता है। उसे भाई के साथ हुए हादसे की जानकारी पुलिस द्वारा फोन पर मिली।

सिविल लाइन थाने के ASI इमरान खान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां रात भर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों ही ट्रक जलकर खाक हो गए हैं। ड्राइवरों के शवों को निकाल लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button