ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

अयोध्या जिले में दो भीषण हादसे में चार लोगों की मौत 

अयोध्या । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में दो भीषण हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। एक सेल्समैन सड़क किनारे लोगों को कपड़े साफ करने वाले डिटर्जेंट पाउडर के बारे में बता रहा था, तभी अनियंत्रित पिकअप बाइक को टक्कर मारते हुए अन्य लोगों को चपेट में ले लिया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एनएच 27 हाइवे किनारे एक डिटर्जेंट सेल्समैन लोगों को पाउडर दिखा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में एक महिला, एक युवती, एक बच्चा और सेल्समैन की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
दूसरा हादसा कोतवाली रुदौली के भेलसर पास हुआ। सभी डॉक्टर कार से लखनऊ से अयोध्या जिला अस्पताल ड्यूटी करने आ रहे थे। तभी भेलसर पास एनएच 27 हाईवे पर कार-बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर कार पलट गई, जिसमें 3 डॉक्टर और बाइक सवार युवक घायल हो गया। सभी को सीएचसी रुदौली से लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉ. जयसिंह चौरसिया, डॉ. विजय हरी आर्य, डॉ. राजेश मिश्रा घायल, डॉ. जयसिंह चौरसिया की हालत गंभीर है।

Related Articles

Back to top button