ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बिग बॉस के 4 कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ में आएगे नजर

कलर्स टीवी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन लगातार हाइलाइट हो रहा है। शो को शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन दर्शकों के बीच कंटेस्टेंट्स को लेकर बज हुआ है।

खतरों से खेलेंगे बिग बॉस कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 16 दोनों कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो है। कई बार बिग बॉस कंटेस्टेंट्स खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आते हैं। इस बार भी शो के नए सीजन को लेकर फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि उनका फेवरेट कंटेस्टेंट खतरों से खेलते हुए दिख जाए।

बिग बॉस 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट्स शो के खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा बटोर रहे हैं। इनमें में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन जैसे कुछ सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

चार कंटेस्टेंट्स को मिला रोहित शेट्टी का साथ

बिग बॉस 16 के घर में इन्होंने दर्शकों को इतना एंटरटेन किया कि वो अब भी अभी अपने फेवरेट्स के खुमार से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर जानकारी सामने आई है कि ये रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकते हैं।

ये सेलेब्स रोहित शेट्टी के शो में आएंगे नजर

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ नाम लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। इनमें से चार ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्हें लेकर कुछ फैन पेज ने दावा किया है कि ये अब खतरों के खिलाड़ी 13 में भी पार्टिसिपेट करने वाले हैं। इस लिस्ट में जिन चार बिग बॉस 16 सेलेब्स का नाम शामिल है, वो हैं- शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा।

शिव ठाकरे का खुलासा

शिव ठाकरे ने बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद हाल ही में फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया था और खुलासा किया था कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो से ऑफर आया है। इसके अलावा सौंदर्या शर्मा को लेकर भी जानकारी सामने आई थी कि एक्ट्रेस को खतरों के खिलाड़ी ऑफर हुआ है। हालांकि, किसी कंटेस्टेंट या चैनल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button