ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

EPF खाते से पैसे निकालने में हो रही है समस्या, तुरंत ऑनलाइन करें ये काम

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन संगठन ने अपने सभी सदस्यों को खातों में नॉमिनी ऐड करने को अनिवार्य कर दिया है। अगर आप भी औपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं और अभी तक अपने ईपीएफओ खाते में ई-नॉमिनेशन नहीं किया है, तो आपको पैसे निकालने से लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य करने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ईपीएफओ में नॉमिनी जोड़ने के फायदे

ईपीएफओ में नॉमिनी जोड़ने के बाद आप आसानी अपने पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकाल सकते हैं। ईपीएफओ में ई-नॉमिनेशन होने पर आपको सात लाख रुपये का ऑनलाइन बीमा मिलता है। किसी भी अनहोनी के समय आपके परिवार को सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। ई-नॉमिनेशन का एक बड़ा फायदा यह है कि क्लेम सेटलमेंट भी पेपरलेस और ऑनलाइन हो जाता है।

ईपीएफओ में नॉमिनी न जोड़ने के नुकसान

अगर किसी खाताधारक नॉमिनी नहीं जोड़ता है, तो उसको ईपीएफओ की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आप मेडिकल छोड़कर किसी भी अन्य चीजों के लिए पैसे नहीं निकाल सकते हैं। ऐसे में आप अगर इन समस्याओं से बचना तो तुरंत नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर ईपीएफओ खाते में ई-नॉमिनेशन दाखिल करें।

EPF खाते में ऐसे करें ई-नॉमिनेशन

ई-नॉमिनेशन के लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा।

इसके बाद Manage टैब पर जाकर ई-नॉमिनेशन पर क्लिक करें।

ई-नॉमिनेशन का पेज खुल जाएगा और सभी जानकारी भरनी होगी।

फिर फोटो के साथ सभी जानकारियां सबमिट कर सेव करें।

वहीं अगर आप एक से ज्यादा नॉमिनी के नाम भरना चाहते हैं, तो फिर ऐड के बटन पर क्लिक करें।

अगर एक अधिक नॉमिनी ऐड किए हैं,तो नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक करें और नॉमिनी का शेयर तय करें। इसके बाद सेव ईपीएफ नॉमिनेशन पर क्लिक करें।

इसके बाद ओटीपी जेनरेट करने ई-साइन पर क्लिक करना होगा। फिर आधार लिक्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी सबमिट करें। आपका ई- नॉमिनेशन पूरा हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button