ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

न खाता न बही, जो कमलनाथ कहें वही सही

नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज
लोकतंत्र का कबाड़ा किया

भोपाल । मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसा है। छिंदवाड़ा में कांग्रेसियों के कसम खाने वाले वीडियो पर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा- न खाता न बही, जो कमलनाथ कहें वहीं सही…। गृहमंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने लोकतंत्र का ही कबाड़ा कर दिया।
मध्यप्रदेश में आबकारी नीति 2023-24 पर मुहर लगने के बाद बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला था। छिंदवाड़ा में उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश की छवि बदलकर मदिरा प्रदेश की कर दी है। यहां राशन महंगा और शराब सस्ती है। सरकार को विकास यात्रा की जगह हिसाब यात्रा निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आई, तो शिवराज सरकार के खर्चों का श्वेतपत्र लाएंगे। इधर, भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने विकास यात्रा के खर्च पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद अब बीजेपी नेता भी कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं।

कमलनाथ को कोई अहमियत नहीं
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि पिता-पुत्र को मुख्यमंत्री-सांसद बनाने के लिए कांग्रेसियों का कसम खाने वाला वीडियो मैंने देखा। एक उद्योगपति सेठजी कांग्रेस के अध्यक्ष क्या बने, लोकतंत्र का ही कबाड़ा हो गया। न संसदीय दल बोर्ड की अहमियत है और न ही विधायक दल की बैठक की कोई अहमियत है। वाकई, कमलनाथ जी ने प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बन कर पार्टी के अंदरुनी लोकतंत्र का ही कबाड़ा कर दिया।

Related Articles

Back to top button