ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

 शादी में आई नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के सीकर जिले धोद थाना क्षेत्र के 9 फरवरी को शादी में आई एक नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी करण शर्मा ने बताया कि रविवार को नाबालिग से रेप के आरोप में आरोपी मान्या उर्फ मानसिंह बिदावत (32) निवासी कच्ची बस्ती मदरामपुरा थाना मुहाना मंडी और टिम्मा उर्फ मुकेश कुमार सांसी (28) निवासी अंसारी नगर थाना जयसिंह पुरा को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मदरामपुरा थाना मुहाना मंडी निवासी आरोपी करण सांसी (22) को गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

एसपी शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी को सीकर कल्याण अस्पताल में भर्ती पीड़ित नाबालिग ने बताया कि वह 9 फरवरी को मौसी की लड़कियों की शादी में नाना-नानी के साथ माजीपुरा गांव आई थी। यहां दो अज्ञात लड़कों ने उसे इशारा कर पास बुलाया। उनके पास जाते ही उन्होंने वैन में खींच लिया। इसके बाद वे उसे वैन में डालकर ले गए। इस दौरान गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर  वापस मौसी के घर छोड़ दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस टीम ने बारातियों की सूची बनाई। बारात में आने जाने वाली गाड़ियों को चिन्हित कर संदिग्ध लोगों से जानकारी जुटाई गई। सीसीटीवी फुटेज और बारात के वीडियो का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान करण सांसी, मान्या उर्फ मानसिंह सांसी और टिम्मा उर्फ मुकेश कुमार सांसी के रूप में की। इसके बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। 16 फरवरी को करण सांसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, रविवार को मान्या उर्फ मानसिंह और टिम्मा उर्फ मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button