ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

बारातियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, करीब 15 लोगों की मौत 

लाहौर । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बारातियों को ले जा रही तेज रफ्तार बस खाई में गिरने से करीब 15 लोगों की मौत हुई और 60 अन्य घायल हो गए। इस्लामाबाद से लाहौर जा रही बस रविवार देर रात लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर कल्लार कहार साल्ट रेंज क्षेत्र में पलट गई। प्रशासानिक अधिकारी ने बताया, बस पलटने से पहले विपरीत दिशा से आ रहे तीन वाहनों से टकराई और खाई में गिर गई। बस में शादी समारोह से लौट रहे लोग सवार थे।
आपातकालीन बचाव सेवा ने बताया कि ब्रेक के काम बंद कर देने के कारण दुर्घटना हुई। मृतकों और कई घायलों को बस काटकर बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा, घायलों को रावलपिंडी और इस्लामाबाद के अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनमें से 11 की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि मृतकों में छह महिलाएं शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button