ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

बिना सेटटॉप बॉक्स के टीवी पर चल सकेंगे मुफ्त चैनल

मुंबई | देश में जल्द ही 200 से ज्यादा फ्री टू एयर (एफटीए) सैटेलाइट चैनल बिना सेटटॉप बॉक्स के टीवी पर चलाए जा सकेंगे। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मंत्रालय टीवी के अंदर ही सैटेलाइट ट्यूनर लगाए जाने की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर रहा है।ठाकुर ने बताया, देश में मुफ्त टीवी चैनलों का विस्तार किया जा रहा है। टीवी में इनबिल्ट ट्यूनर का प्रस्ताव विचाराधीन है। सरकार फैसला ले लेगी, तो करोड़ों लोग लाभान्वित होंगे। सभी नए टीवी में इनबिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर आने लगेगा।

इसका सर्वाधिक लाभ दूरदराज के उन क्षेत्रों में होगा, जहां इंटरनेट व केबल टीवी की पहुंच नहीं है।केपीएमजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में देशभर में फ्री डिश के दो करोड़ उपभोक्ता थे। जो मार्च 2021 में बढ़कर 4.3 करोड़ से ज्यादा हो गए। 25 फीसदी घरों में फ्री डिश का इस्तेमाल हो रहा है।पीएम ने कोरोना के दौरान रिकॉर्ड समय में 12वीं कक्षा तक के लिए शैक्षणिक चैनल (स्वयंप्रभा) शुरू कराया। इससे लाखों छात्र-छात्राओं को लाभ हो रहा है। आज ऐसे 55 चैनल हैं।

 

Related Articles

Back to top button