ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

सीहोर ।   सोमवार की सुबह इंदौर- भोपाल हाइवे पर खेत में एक शव मिलने से सनसनी फेल गई। शव का सिर भारी पत्थर से कुचल दिया गया था। मामले की सूचना मिलते ही 100 डायल और मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में मृतक की बाइक भी पड़ी थी। जानकारी अनुसार इंदौर भोपाल रोड पर राधेश्याम विहार के पास खाली खेत में एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त ग्राम हसनाबाद निवासी दीपक उर्फ राजपाल पिता विनोद वर्मा के रूप में की है जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। देखने मे हत्या देर रात की लग रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं एक अन्य मामले में एक व्यक्ति ने घर मे आत्महत्या की है। यह मामला भी मंडी थाने कभी बताया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button