ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राज्य

रोहतास में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, तीन की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

हरियाणा : रोहतास में जलाभिषेक के लिए गुप्ता धाम जाने के क्रम में पिकअप वैन पानी भरे खाई में गिर गई जिसमें पिकअप पर सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चा और महिला समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना चेनारी थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास की है।

बताया जाता है कि काराकाट के गोरारी थाना क्षेत्र के गेरा-चांदी गांव से एक पिकअप पर सवार 23 श्रद्धालु चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम के लिए शिवरात्रि को जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। तभी चेनारी थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास कैमूर पहाड़ी से पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पानी भरे खाई में गिर गई। इस घटना में पिकअप पर सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चेनारी पीएचपी में भर्ती कराया गया लेकिन 8 लोगों की स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button