ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राज्य

बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिहार : बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के बाराहाट बाजार की है। मृतक की पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पोसतैहया गांव निवासी परमेश्वर तांती के पुत्र बासुकी कुमार(27) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बासुकी बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के औरैया पंचायत में पंचायती राज विभाग में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।

घटना के संबंध में मृतक के मकान मालिक का कहना है कि बासुकी के घर से बासुकी को बार बार फोन आ रहा था लेकिन बासुकी फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी वजह से परिजनों ने मकान मालिक को फोन कर इस बात की सूचना दी। परिजनों के कहने पर जब  मकान मालिक कमरे में गए तो बासुकी को फंदे से लटका हुआ पाया। मकान मालिक ने गटना की सूचना परिजन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए मृतक के चचेरे भाई अजित कुमार इस घटना को हत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button