ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को माना असली शिवसेना

नई दिल्ली । भारत निर्वाचन आयोग ने एकनाथ शिंदे की टीम को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दे दी है। आयोग ने शुक्रवार को शिवसेना का तीर-कमान चुनाव चिह्न भी शिंदे गुट को दे दिया है। इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे शिवसेना गुट को करारा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न दोनों खो दिया है।

चुनाव आयोग ने उद्धव गुट की पार्टी का संविधान अलोकतांत्रिक निरूपित किया है। इसमें पदाधिकारियों को बिना किसी के चुनाव के नियुक्त करने  शिवसेना के मूल संविधान में अलोकतांत्रिक तरीकों को गुपचुप तरीके से वापस लाने से पार्टी को निजी जागीर बताया है।इसी के साथ महाराष्ट्र में शिवसेना से अब उद्धव गुट की दावेदारी चुनाव आयोग के निर्णय से खत्म मानी जा रही है।
निर्वाचन आयोग ने दोनों धड़ों को अंधेरी ईस्ट उपचुनाव के मद्देनजर अलग-अलग चुनाव चिह्न दिया था। उद्धव गुट को मशाल चुनाव चिह्न के लिए मंजूरी मिली। इस गुट का नाम अब शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में शिवसेना बनाम शिंदे गुट विवाद पर फैसला 21 फरवरी तक टाल दिया है। इस फैसले के बाद चुनाव आयोग ने ताबड़तोड़ तरीके से शिंदे गुट के पक्ष में फैसला सुना दिया है।
डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने अभी इस संबंध में अपने फैसले को सुरक्षित रखा है। चुनाव आयोग के इस फैसले का सुप्रीम कोर्ट में क्या असर पड़ेगा इसके लिए 21 फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी तो चुनाव आयोग के फैसले से शिंदे गुट ही असली शिवसेना बन गई है।

Related Articles

Back to top button