ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

बागेश्वर धाम में पहुंचे मनोज तिवारी, गाए भोजपुरी गीत, अनूप जलोटा ने भी गाए भजन

 छतरपुर ।   भाजपा नेता व सांसद मनोज तिवारी बागेश्वर धाम पहुंचे और मंच से उन्होंने भोजपुरी गाने गाए। उनके भोजपुरी गानों पर मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। साथ ही उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के विचार का समर्थन किया। साथ ही हिंदू राष्ट्र को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही बागेश्वर धाम में प्रख्यात भजन गायक अनूप जलौटा भी पहुंचे और उन्होंने भी अपने भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम में विश्व कल्याण और हिन्दू राष्ट्र की मनोकामना के लिए नवकुंडीय अन्नपूर्णा महायज्ञ किया जा रहा है। कथा व्यास श्याम सुंदर पाराशर ने अपने प्रवचनों से जनमानस को रामकथा से जोड़ा। यज्ञ वेदी में वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि प्रज्जवलित कर आहूतियां दी गईं। देश के भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति दी। राष्ट्रपति से सम्मानित श्रीराम शर्मा वृंदावन की मंडली ने रासलीला का मंचन किया है। कथा व्यास श्याम सुंदर पाराशर ने कहा रामजी आनंद के स्वरूप हैं और माता जानकी शांति की स्वरूप हैं। उन्होंने कहा, जो भी व्यक्ति सीताराम को एक निष्ठ होकर याद करता है उसके जीवन में आनंद और शांति अवश्य आती है। जीवन में एक संत, एक मंत्र, एक तंत्र, एक पंथ और एक ग्रंथ पर सर्वोपरि निष्ठा रखनी चाहिए। हनुमानजी रामजी की सेवा में एक निष्ठ हैं। वे महान कार्य करते हैं फिर भी उन्हें अभिमान छू नहीं पाता। हमारे शास्त्र जीवन के गूढ़ सूत्रों से भरे हुए हैं, जिस तरह समुद्र होता है उसी तरह शास्त्र होते हैं। और संत इन्हीं समुद्र रूपी शास्त्रों से बादल बनकर स्वच्छ और पावन जल लेकर आप पर उसकी वर्षा करते हैं। इस दौरान बागेश्वर धाम में सागर जिले के खुर्द गांव से आए 25 सदस्यीय जय महाकाल डमरू बैंड दल ने भी शानदार प्रस्तुति दी। अनूप जलोटा के भजन पर झूमे श्रद्धालु: बागेश्वर धाम में भजन गायक अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने सबसे लोकप्रिय गीत ऐसी लागी लगन प्रस्तुत किया तो जनमानस झूम उठा। उन्होंने धार्मिक भजनों के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति के गीत भी गाए। हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित करते हुए उन्होंने एक भजन ये देश है वीर जवानों का गाया। भजन प्रस्तुति से पहले बालाजी के दर्शन कर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button