ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
राज्य

लुधियाना में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 4 गिरफ्तार

जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अफीम, हेरोइन और अवैध शराब बरामद हुई। आरोपितों के खिलाफ 3 केस दर्ज करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

थाना दुगरी पुलिस ने सीआरपीएफ कालोनी के पास की गई नाकाबंदी के दौरान पैदल चले आ रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद हुई। एएसआई हजूर लाल ने बताया कि उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली थाना सरौली के गांव मुगलपुर निवासी अनिल वर्मा के रूप में हुई। गिल नहर पुल की और से जवद्दी की और पैदल जा रहे व्यक्ति ने पुलिस को देख कर पीछे मुड़ने का प्रयास किया। शक के आधार पर रोक कर जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसमें से अफीम बरामद हुई।

महावीर कॉलोनी से दो तस्कर गिरफ्तार

थाना टिब्बा पुलिस ने टिब्बा रोड की महावीर कालोनी इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनके कब्जे से 103 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान सटार सिटी कॉलोनी निवासी शमा रानी के घर किराए पर रहने वाले दीपक उर्फ प्रिंस और राजकुमार उर्फ विंगी धौण के रूप में हुई। पुलिस को नाका देख पीछे की और भागे आरोपितों को पुलिस ने पीछा करके काबू किया।

थाना माडल टाउन पुलिस ने मनोहर नगर की गली नंबर 2 निवासी गोलां पत्नी किस्सी राम के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1 पेटी शराब, 27 पव्वे शराब के लिफाफे तथा 32 पव्वे बरामद किए गए। एसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपित महिला अपने घर में बैठ कर शराब बेचने का अवैध कारोबार चला रही थी।

Related Articles

Back to top button