ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

 कांग्रेस सरकार ने तो बीबीसी पर लगा दिया था बैन, अब हमारे खिलाफ हंगामा क्यों: भाजपा

नई दिल्ली,  भारतीय जनता पार्टी ने बीबीसी दफ्तर में आयकर विभाग के सर्वे का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में तो बीबीसी पर बैन ही लगा दिया गया था, तो हमारे खिलाफ हंगामा क्यों। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इसी बीबीसी के खिलाफ आपकी सरकार के दौरान प्रतिबंध लगाया गया था। आपने बैन लगाया तो सब ठीक है, लेकिन जब आयकर विभाग एक्शन ले रहा है तो आप उसे भी राजनीतिक रंग दे रहे हैं। कांग्रेस क्यों ऐसा कैरेक्टर दिखाती है कि किसी भी संवैधानिक और कानूनी संस्था पर इनका यकीन नहीं होता है। सर्वोच्च न्यालालय, पीएम, भारतीय सेना, कैग और चुनाव आयोग तक पर ये आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग पर भी ये लोग सवाल उठाते हैं। आप उन एजेंसियों के साथ हैं, जो भले ही भारत के खिलाफ हों, लेकिन आपकी राजनीति को उससे फायदा मिलता हो।
बीबीसी पर संविधान के मुताबिक ऐक्शन लिया गया: भाजपा
आयकर विभाग ने मंगलवार को कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक सर्वे ऑपरेशन चलाया। इस सर्वे ऑपरेशन को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आयकर विभाग का बचाव करते हुए कहा है कि बीबीसी पर संविधान के मुताबिक ऐक्शन लिया गया है।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह दुनिया की सबसे भ्रष्ट कॉरपोरेशन हो गई है। दुख की बात यह है कि कांग्रेस का एजेंडा और बीबीसी का प्रोपेगेंडा मेल खाता है। उन्होंने कहा कि भारत आज जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन भारत के इस तरह आगे बढ़ने से ऐसी एजेंसियों और कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों को इससे दर्द होता है।
बीबीसी पत्रकारिता की बजाय भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाता है: गौरव भाटिया
गौरव भाटिया ने कहा कि भारत का संविधान पत्रकारिता का हक देता है, लेकिन उसकी आड़ में अजेंडा आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। बीबीसी पत्रकारिता की बजाय हमेशा भारत विरोधी अजेंडे को आगे बढ़ाता है। बीबीसी का इतिहास कलंकित और द्वेष की भावना से पूर्ण है। भाटिया ने कहा कि दुनिया में भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। यहां सबके अपने त्योहार हैं और अपनी संस्कृति हैं लेकिन बीबीसी ने होली पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि अभी तो बीबीसी पर कार्रवाई पूरी भी नहीं हुई है। कोई रिजल्ट भी सामने नहीं आया है। फिर भी उससे पहले ही होहल्ला करना गलत है। पर कांग्रेस, सपा जैसे कई विपक्षी दल चिल्लाने लगे हैं। आखिर देशविरोधी ताकतों के साथ आने की इन्हें इतनी जल्दी क्या है। भारत के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों के साथ कांग्रेस हमेशा क्यों खड़ी होती है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई समाप्त भी नहीं हुई थी। फिर उससे पहले ही घटिया राजनीति क्यों शुरू कर दी गई।
गौरतलब है कि बीबीसी द्वारा 2002 के गुजरात दंगों और भारत पर दो-भाग की डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई। मामले से परिचित सूत्रों ने कहा कि विभाग कंपनी के कारोबारी परिचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों पर गौर कर रहा है।

Related Articles

Back to top button