ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

उदयपुर सेंट्रल जेल में पुलिस का छापा, कैदियों ने टॉयलेट में बहा दिए मोबाइल फोन

राजस्थान : मुखबिर से मिली सूचना पर जब उदयपुर जिला पुलिस ने सेंट्रल जेल में अचानक छापेमारी कर तलाशी ली, तो जेल में छह मोबाइल और अन्य कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं हैं। पुलिस की भनक लगते ही कैदियों ने अपने मोबाइल फोन टॉयलेट में बहा दिए थे।

पुलिस को मुखबिर से यह सूचना मिली कि सेन्ट्रल जेल उदयपुर के बैरक नम्बर 14 में बंद शातिर बदमाश दिलीप नाथ मोबाइल का इस्तेमाल करता है। वह कई दिन से अपने साथियों के साथ मोबाइल फोन से बात कर आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। इस सूचना पर एसपी विकास शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध और अनुसंधान प्रकोष्ठ मनजीत सिंह, थानाधिकारी भुपालपुरा हनवंत सिंह सोढ़ा, थानाधिकारी अम्बामाता रवीन्द्र चारण, थानाधिकारी नाई श्याम सिंह रत्नू और थानाधिकारी सुखेर संजय शर्मा की एक विशेष टीम का गठन कर सेंट्रल जेल की आकस्मिक सर्च के लिए रवाना किया गया।

उप महानिरीक्षक जेल कैलाश त्रिवेदी के निर्देशन में विधिवत रूप से पुलिस टीम ने केंद्रीय कारागृह उदयपुर में तलाशी शुरू की। जेल में एंट्री करने के बाद बैरक नम्बर 14 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैरिक के रोशनदान की सलाखों के नीचे की तरफ 2 पेन ड्राइव, 3 लाइटर, काले रंग का 1 ईयरफोन, काले रंग का एक चार्जर, मोबाइल नम्बर लिखीं कुल 12 पर्चियां मिलीं।

इन्फॉर्मेशन में यह सामने आया की बैरक नम्बर 14 के कुछ कैदियों ने चैकिंग से बचने के लिए कुछ मोबाइल बैरिक में बने टॉयलेट में बहा दिए हैं। इस बैरक के अन्दर बने टॉयलेट के अन्दर से बाहर की तरफ निकल रहे पाइप को तोड़कर उसकी तलाशी ली गई, तो कुल 06 मोबाइल फोन मिले। टीम ने इन्हें जब्त कर थाना सूरजपोल पर केस दर्ज करवाया है। केस में आगे की इन्वेस्टीगेशन जारी है।

 

Related Articles

Back to top button