ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राज्य

झारखंड में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

झारखंड | केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में बोलने की आजादी नहीं है। झारखंड के साहेबगंज जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए, खरगे ने संसद में उनके भाषण के कुछ हिस्सों को निकाले जाने का दावा करते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद के अंदर और बाहर बोलने की आजादी नहीं है..जो लोग बोलने की हिम्मत करते हैं उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 में महंगाई रोकने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद से आवश्यक वस्तुओं और गरीबी की कीमतें बढ़ रही हैं। खरगे ने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने देश के बुनियादी ढांचे का विकास किया और भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।खरगे ने कहा कि हमने संसद में मुद्दा उठाया एक व्यक्ति जिसकी आमदनी 2019 में सिर्फ 1 लाख करोड़ थी ढाई साल में उसकी संपत्ति 13 लाख करोड़ हो गई।कांग्रेस अध्यक्ष राज्य में पार्टी के 60 दिवसीय ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद पाकुड़ के गुमानी मैदान में बोल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाएंगे। रैली में कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश मंत्री आलमगीर आलम समेत अन्य नेता मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button