ब्रेकिंग
मुरैना में 5 पंचायत सचिव निलंबित, कई अन्य पर कार्रवाई मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत
मनोरंजन

‘रॉकी भाई’ और ऋषभ शेट्टी से मिले पीएम मोदी

यश निस्संदेह कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक है। ‘केजीएफ’ के साथ यश पूरे देश में घर-घर में मशहूर हो गए हैं। स्क्रीन पर अपने स्टाइलिश अंदाज और डैशिंग पर्सनैलिटी के कारण वह लोगों के चहेते बन गए हैं। कुछ ऐसा ही कमाल पीछले साल आखिर में रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा’ के स्टार ऋषभ शेट्टी ने भी किया है।ऋषभ शेट्टी का का जलवा भी कायम है।दोनों सितारों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, ‘द रॉकिंग स्टार’ यश और ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।उनकी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।आपको बता दें, इन दोनों के साथ इस मुलाकात में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी भी शामिल हुईं।

एएनआई ने हाल ही में पीएम मोदी के कर्नाटक दौरे की जानकारी साझा की है।एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरे पर बीते दिन यानी 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों और स्टार्टअप जगत के लोगों से मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान नरेंद्र मोदी ने साउथ सिनेमा के मशहूर दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को भी याद किया।इस मुलाकात में ‘केजीएफ’ स्टार यश, ‘कांतारा’ के अभिनेता ऋषभ शेट्टी और दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी मौजूद थीं।पीएम नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेताओं से कहा कि दक्षिणी राज्यों के फिल्म उद्योग ने अपने काम से भारत की संस्कृति और पहचान को काफी बढ़ावा दिया है।पीएम ने विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों द्वारा इंडस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी सराहना की है।

 

Related Articles

Back to top button